kgf 2- भारतीय लोगों में फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा क्रेज हैं जो आपको हर शुक्रवार को सिनेमाघरों में देखने को मिलता है। जैसे ही कोई प्रोडक्शन हाउस किसी फिल्म का ऐलान करता है फैंस अपनी अपनी डेट को पहले से बुक कर लेते है। अब हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमे ये बताया गया है कि किन किन फिल्मों का क्रेज सबसे ज्यादा है। हाल ही में आरमैक्स मीडिया ने एक सर्वे किया है। आरमैक्स मीडिया के इस सर्वे के अनुसार रिपोर्ट जारी की गई है जिसमे ये बताया गया कि दर्शकों के बीच इन दिनें सबसे ज्यादा क्रेज किन फिल्मों को लेकर सबसे ज्यादा है।
अब आप जब ये रिपोर्ट देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। जी हा क्योंकि ये रिर्पोट काफी हैरान करने वाली है। आरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार साउथ फिल्म के मशहूर अभिनेता यश की अगली फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लकर दर्शको में क्रेज है और फैंस फिलम का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसके बाद दूसरे नंबर पर गोलमाल 5, तीसरे नंबर पर ब्रह्मास्त्र, चौथे नंबर पर सूर्यवंशी और पांचवे नंबर पर रणवीर सिंह की 83 शामिल है। अब आप यहां खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि इन पांचों फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा है। हालांकि ये पांचों फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अगर हम बात करें फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केजीएफ का सीक्वल है। साल 2018 में आई ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था, इसकी सफलता को देखते हुए सीक्वल का ऐलान कर दिया था। kgf 2











